महोबा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है ।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले से हाईस्कूल व इंटर के करीब 19 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्री-बोर्ड परीक्षाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। ताकि विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिल सके।
जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएंगी। विभाग का उद्देश्य है कि छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकें। प्री-बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के बाद छात्रों को कमजोर विषयों पर दोबारा अभ्यास का अवसर मिलेगा।