फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से धुलवाए जूठे कप

Tue, 12 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव के दौरे में व्यस्त अधिकारी नैतिकता ही भूल गए हैं। प्राथमिक विद्यालय छानी में मंगलवार को जो कुछ हुआ, उसने शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खोल दी। यहां बच्चों को पढ़ाने के बजाए उनसे जूठे कप धुलवाए गए। नियमों की धज्जियां किसी और ने नहीं बल्कि बीएसए की उपस्थिति में खुद शिक्षकों ने ही उड़ाई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे लेकिन उन्हें यह सब कुछ नजर ही नहीं आया। उनसे जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कह दी।
विज्ञापन


  जिले के ग्राम छानी में मुख्य सचिव के दौरे को लेकर पांच दिनों से तैयारियां चल रही हैं। यहां के प्राथमिक विद्यालय के सामने ही मुख्य सचिव के लिए सभा स्थल और बगल में हैलीपैड बनाया गया है। महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी बुनियादी कमी दूर करने में लगे हैं।

यही कारण है कि दौरे पर आने वाले अधिकारियों का विद्यालय में ही जमावड़ा लग रहा है। मंगलवार को बेसिक शिक्षाधिकारी भी विद्यालय पहुंचे। जब वह कक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता परख रहे थे, तभी खंड शिक्षाधिकारी और शिक्षक चाय, नाश्ते की व्यवस्था में लग गए।
विज्ञापन


इन अधिकारियों के चाय के जूठे कपों को धोने के लिए विद्यालय के ही एक बच्चे को लगा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी हेतराम वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी ऐसा मामला पाया गया तो टीचर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें