ानकारी देते डीएम अवधेश कुमार तिवारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। रामश्री महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम एके तिवारी ने छात्र-छात्राओं द्वारा पॉकेट मनी से स्वनिर्मित मास्क बैंक के उद्घाटन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा प्राचार्य वीरभूमि प्रोफेसर लेफ्टिनेंट सुशील बाबू, एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय व रामश्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋतुराज सिंह गौतम ने मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव मोहल्ले में लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी दें। उन्हें सामाजिक दूरी, मास्क लगाने और बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित करें। तभी घरेलू आयुर्वेदिक उपायों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के टिप्स बताएं। मास्क बैंक से कम से कम दो गांवों को मास्क से संतृप्त करने का आह्वान किया।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य व जिले के उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी ने संक्रमण काल में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्य की सराहना की। कहा कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह समाज हित के जागरूकता कार्यक्रम चलाते रहेंगे। प्राचार्य ऋतुराज सिंह गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मास्क से डीएम के आह्वान पर हम मामना व मिरतला गांव को संतृप्त करेंगे। कार्यक्रम के अंत में वीरभूमि के हिंदी विभागाध्यक्ष व एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पांडे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सौरभ तिवारी, डॉ. लाल सिंह, नरेश राजपूत, छवि चौरसिया, रामकुमार, सोमेंद्र, अभिलाषा, फिरदौस, प्रिंसी चौरसिया आदि मौजूद रहे।