पसवारा चौकी का निरीक्षण करते एसपी मणिलाल पाटीदार
- फोटो : MAHOBA
महोबा। एसपी मणिलाल पाटीदार ने थाना श्रीनगर व पसवारा चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को चेक कर बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में चेकिंग व पैदल गश्त कर शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए, ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। लोगों को बढ़ते संक्रमण प्रति जागरूक किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान कर कार्रवाई की जाए।
एसपी ने थाना श्रीनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों को चेक कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने थाना क्षेत्र में हो रही चेकिंग व पैदल गश्त कर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि चेकिंग कर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने दुकानदारों से संवाद स्थापित कर कोरोना वायरस से बचाव के निर्देश दिए। पसवारा चौकी के निरीक्षण में एसपी ने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और चौकी को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने व अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।