फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल छात्राओं ने जगाई मतदान की अलख

Fri, 18 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मतदाता रैली निकालती छात्राएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर मतदान की अलख जगाई। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली के दौरान लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए चुनाव दौरान शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बालिका इंटर कालेज से शुरू हुई मतदाता जागरूकता रैली मुख्य मार्गों से होकर पुरानी तहसील में संपन्न हुई। हाथों में तख्तियां लिए छात्राएं अधिक से अधिक मतदान करने और मतदाता सूची ने नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करती रहीं। रैली के समापन पर प्रधानाचार्या ने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वह स्वयं मतदान कर अपने पड़ोसियों व परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक  करेंगी।

प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। लोकतंत्र के महापर्व पर सभी को अपने सबसे बड़े अधिकार मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिससे न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होता है। बल्कि बेहतर जनप्रतिनिधि चुनकर सामने आता है। रैली में विद्यालय की शिक्षिका गुंजन अग्रवाल, हरकुंवर प्रजापति, राखी सक्सेना के अलावा छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें