महोबा। शासन के निर्देश पर जनपद में अध्ययनरत कक्षा नौवीं से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इसको लेकर पीएमश्री जीजीआईसी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, एमएलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह, डीएम गजल भारद्वाज, सीडीओ बलराम कुमार, समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कप्तान सिंह, डीआईओएस प्रेमचंद यादव व प्रधानाचार्य सरगम खरे ने छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र का वितरण किया। जनपद के कक्षा नौवीं व दसवीं के अनुसूचित जाति के 1,167, सामान्य वर्ग के 429, अन्य पिछड़ा वर्ग के 3,080, अल्पसंख्यक वर्ग के 126 और कक्षा 11-12वीं के अनुसूचित जाति के 811, सामान्य वर्ग के 315, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,463 व अल्पसंख्यक वर्ग के 149 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इस दौरान राजधानी लखनऊ में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया। बताया कि छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से छात्रा-छात्राओं के खातों में निदेशालय स्तर से भेजी गई है।