चरखारी (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला महावीर नगर में कक्षा 6 के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को घर लौटे पिता ने दरवाजा खोला तो बेटा फांसी के फंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला महावीर नगर निवासी मनीष (12) पुत्र परमलाल घर में अकेला रहता था। मनीष जूनियर विद्यालय मड़वासन में कक्षा 6 का छात्र था। मां भट्ठे में काम करने गई थी और पिता खेत में जुताई-बुआई करने गया था। तभी बेटे ने घर में पंखे के कुंदे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।