फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से छात्रा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में शनिवार को झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

सिजहरी गांव निवासी शंकर कुशवाहा की पुत्री फूलवती (22) शहर के रामश्री महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। 16 फरवरी को उसकी शादी कुलपहाड़ के मोहल्ला टौरियापुरा निवासी पवन कुशवाहा के साथ होनी थी। निमंत्रणपत्र बंट चुके हैं और घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।
फूलवती की गर्दन में मस्सा था। वह मस्से का इलाज कराने गांव के एक झोलाछाप के पास गई थी। झोलाछाप ने ऑपरेशन की सलाह दी। छात्रा और परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। झोलाछाप ने छात्रा को बेहोशी समेत दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ने लगी। इस पर झोलाछाप ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के चाचा कल्लू कुशवाहा ने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देंगे। थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद युवती की मौत की जानकारी मिली है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें