पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने चार माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।
एक गांव निवासी किशोरी को सितंबर 2021 को खेतों पर गई थी। तभी पड़ोस के ही संदीप श्रीवास ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार किशोरी को डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा। जिससे किशोरी के गर्भ ठहर गया। शनिवार को परिजनों को आशंका हुई। तब उन्होंने किशोरी से कड़ाई से पूछताछ की, तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन किशोरी के साथ थाना पनवाड़ी पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप श्रीवास के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने बताया कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।