फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरते समय पहिया की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ब्लाक पनवाड़ी के समीप चलती बस से उतरते समय पहिया की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक रोडवेज बस लेकर थाने पहुंच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बजनापुरा निवासी अजय (17) पुत्र सियाराम अहिरवार हाईस्कूल का छात्र था। दो दिन पहले आए परिणाम में उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। सोमवार को अजय मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी अपने मामा के यहां से मां मालती के साथ घर आने के लिए हरपालपुर पहुंचा। जहां से झांसी से बांदा जा रही रोडवेज बस में मां-बेटा सवार हो गए। पनवाड़ी ब्लाक के समीप मां-बेटे को उतारने के लिए चालक ने बस रोकने के लिए धीमी की, लेकिन अजय बस रुकने के पहले ही उतरने लगा। संतुलन बिगड़ने से छात्र नीचे गिर गया और पिछले पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। तब बस चालक अंगद पाल बस लेकर थाना पनवाड़ी पहुंच गया। बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों के पैसे वापस कर दिए गए। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें