फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, छह घायल

Tue, 23 May 2017 10:49 PM IST
महोबा
विज्ञापन
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सीगौन गांव में ताश के पत्ते खेलने में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुरुषों की लड़ाई होती देख एक गुट की महिलाओं ने छतों से जमकर पत्थरबाजी की। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है।


मंगलवार को धन्नी पुत्र हल्काई कुशवाहा और रविंद्र व हरदेव ताश खेल रहे थे। खेलते समय किसी बात को लेकर धन्नी से विवाद हो गया। इस पर हल्काई और रविंद्र दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़ा होते देख धन्नी की पत्नी और बहू छत से जमकर पथराव किया। इससे करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में एक पक्ष से रविंद्र, हरदेव, मुन्ना और दूसरे पक्ष से धन्नी, पंचू और नन्ही हैं। दोनो पक्षों ने थाना अजनर में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष  गीता सिंह को कहना है तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें