झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में महुआ गांव के पास मंगलवार को वैन व टैंपो के भिड़ंत में टेंपो सवार मां-बेटी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन चालक भी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया है।
कस्बा पनवाड़ी से करीब छह लोग एक शादी में शामिल होने के लिए पनारा गांव गए थे। सोमवार की रात सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। महुआ में हनुमान मंदिर के पास महोबा की ओर से आ रही वैन से टेंपो में टककर मार दी। इससे अनीता (36) पत्नी मलखान व उसकी पुत्री अंजू (15), नीरज (34), सरजू प्रसाद (40) व टेंपो चालक सुरेश घायल हो गए जबकि वैन चालक भी लहूलुहान हो गया।