फोटो 23 एमएएचपी 10 परिचय-प्रशिक्षण में जानकारी देतीं प्रवक्ता वंदना शुक्ला। संवाद
महोबा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में लाभार्थियों को स्वयं का काम शुरू कर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
शहर के चरखारी रोड पर स्थित पान अनुसंधान केंद्र में राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को 30 लाभार्थी शामिल हुए। लीड बैंक प्रबंधक सरोज कुमार ने ऋण योजना का लाभ पाने की जानकारी दी। कहा कि स्वयं का काम शुरू करने के लिए बैंकों की ओर से भी लाभार्थियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है। पशु आहार, आयल मिल, आटा मिल, फ्लोर मिल, डेयरी प्रोडक्ट आदि से संबंधित काम शुरू करने के लिए एक लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक ऋण दिए जाने का प्रावधान है। जीजीआईसी की गृह विज्ञान विषय की प्रवक्ता वंदना शुक्ला ने लाभार्थियों को जैम, जैली, अचार, मुरब्बा, टोमेटो सॉस, कैचअप आदि बनाने की कला बताई। इस मौके पर खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी दिनेश चंद्र उपाध्याय, राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी हरिओम आर्या, जिला रिसोर्स पर्सन अशोक रिछारिया, सागर पाठक आदि मौजूद रहे।