फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी महिला में बनारस और पुरुष में दिल्ली बनीं विजेता

विज्ञापन
कबड्डी के फाइनल मैच में भिड़ते दिल्ली व मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कबरई के रैपुराकलां गांव में चल रहे प्राचीन मेले में अंतरप्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। महिला वर्ग में बनारस और पुरुष वर्ग में दिल्ली की टीम विजेता रही। आयोजन समिति की ओर से विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मेला मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल बनारस व दिल्ली के बीच खेला गया। अंतिम समय में बनारस ने बढ़त बना ली। इससे बनारस 30-25 के अंतराल से विजेता रही। पुरुष वर्ग के फाइनल में दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमें भिड़ीं। इसमें दिल्ली ने मुजफ्फरनगर को 21-18 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि डॉ. बलवान सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी व नाथूराम ने विजेता टीमों को ट्रॉफी, 11 हजार रुपये व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और 5,100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधान चंदू, रामस्वरूप, सुभाष यादव, साहब सिंह, जितेंद्र मिश्रा, सुनील यादव, विवेक मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका राधेश्याम यादव ने निभाई। दिनेश पांचाल उद्घोषक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें