फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरी बैलेंस प्रतियोगिता में पूनम, सरिता व संगीता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह में चल रहीं प्रतियोगिताओं के पांचवें दिन रंगोली व गगरी बैलेंस प्रतियोगिता हुई। इसमें पूनम, सरिता और संगीता अव्वल रहीं।
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस में जयंती समारोह में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया। जूनियर वर्ग में याशिका मित्तल ने बाजी मारी, जबकि अविका अग्रवाल को दूसरा और आर्या अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में दीपाली को पहला, नेहा को दूसरा और सरिता को तीसरा स्थान मिला।
गगरी बैलेंस प्रतियोगिता में पूनम अग्रवाल, सरिता गोयल व संगीता अग्रवाल अव्वल रही। समाज के अध्यक्ष बृजेश मित्तल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर चल रहे कार्यक्रमों के छठवें दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें