फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा ने चरखारी को 31 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कबरई विकासखंड के ग्राम पवा मेला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट क्यों उद्घाटन मैच में महोबा ने चरखारी को 31 रन से हराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन हरिओम राजपूत ने किया। उद्घाटन मैच में महोबा एवं चरखारी के बीच खेला गया मैच का टॉस चरखारी टीम के कप्तान ने जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए महोबा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। टीम की तरफ से प्रीतम ने सर्वाधिक 32 एवं प्रांजल ले 25 रनों का योगदान दिया। चरखारी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पिंकू ने दो एवं रवि ने दो विकेट लिए जवाब में खेलते हुए चरखारी की पूरी टीम 10 ओवर में 63 रन बनाकर आउट हो गई। प्रीतम ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 3 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई। इसके बाद 2 विकेट और चटकाए कल्लू राजपूत ने दो विकेट लिए इस प्रकार महोबा ने 31 रनों से मैच अपने पक्ष में कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें