फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में साइबर अपराध से बचने के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स व पुलिस कर्मियों की गोष्ठी हुई। जिसमें साइबर क्राइम में होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बांदा मोहम्मद फईम अख्तर ने पुलिस कर्मियों को बताया कि साइबर अपराधी लोगों को सिम बंद हो जाने, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर हनी ट्रेप, हैकिंग आदि तरीकों से ठगी का शिकार बनाते है। उन्होंने बताया कि यदि कभी आपके पास अनजान मोबाइल नंबर से फोन या एसएमएस आए कि आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना, लकी ड्रा आदि में निकला है तो कभी भी बैंक के संबंधित जानकारी व ओटीपी नंबर न बताएं। ओएलएक्स साइट पर अपराधी लोगों को शिकार बनाने के लिए कार, बाइक आदि को बहुत कम कीमत पर बेचने के लिए डालते हैं और ठगी करते हैं। सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। इस मौके पर एसआई सुषमा चौधरी, आरक्षी विशाल सेन, रविंद्र सिंह के अलावा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें