महोबा। स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को सिल्वर मेडल सम्मान से नवाजा गया है। पुलिस कप्तान के सम्मानित होने को लेकर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
जिले में बेहतर कानून व्यवस्था, घटनाओं के जल्द खुलासे को लेकर शासन द्वारा एसपी सुधा सिंह को सिल्वर मेडल प्रशंसा चिन्ह मिला है। पुलिस कप्तान ने जून माह में जिले में चार्ज संभाला था । चार्ज लेने के बाद जिले में घटित हुई घटनाओं के खुलासे को लेकर सक्रिय रहीं हैं। पुलिस विभाग द्वारा उनकी कार्यकुशलता को लेकर सम्मानित किया गया है।