योजनाओं की जानकारी देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ की ओर से आवंटित किए गए ग्राम काली पहाड़ी, डहर्रा, डड़हतमाफ और किड़ारी में बुंदेली लोक कला संस्थान के कलाकारों ने गीत व संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कलाकारों ने नाटक पेश कर ग्रामीणों को सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्राम काली पहाड़ी में बुंदेली लोक कला संस्थान की रश्मि सोनी ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे विकास, सामाजिक सुरक्षा और विकास की गीत के माध्यम से जानकारी दी। सरोज भारती ने ऐसी नौनी सरकार, सपने बसई के सच हो गए गीत सुनाकर उपलब्धियां गिनाई।
इस मौके पर संस्थान के जितेंद्र यादव ने कहा सरकार 24 घंटे मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविध दे रही है। साथ ही समाजवादी पेंशन योजना के तहत पात्रों को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन सेवा 1090 के अलावा लोहिया समग्र विकास योजना आदि चलाई जा रही है। कार्यक्रम में पूरनलाल, गोविंद दास, कमलेश पटेल, सुशील, राम आसरे राही आदि लोग मौजूद रहे।