एक मदरसे के तालिबइल्म (छात्र) पड़ोस की एक किशोरी को अपने साथ ले गया। इस पर ग्रामीणों ने मदरसे में जमकर हंगामा काटा। जिससे मदरसे के अन्य छात्र सहम गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ कर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मदरसे के प्रबंधक और टीचरों से पूछतांछ कर रही है।
चरखारी मार्ग पर जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर प्रेमनगर गांव में स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया दारुल उलूम में बिहार के जनपद अररिया, ग्राम कमलदहा निवासी छात्र समीर पुत्र हारून शिक्षा ग्रहण कर रहा है। मदरसे के पास एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को वह बहलाकर शनिवार की रात अपने साथ ले गया। सुबह किशोरी के जाने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीण एकजुट होकर मदरसा पहुंच गए। जहां पर जमकर हंगामा काटा।
इससे मदरसे के छात्र डरे रहे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को भगा कर मामला शंात कराया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मदरसा के प्रबंधक और टीचरों से पूछतांछ कर रही है। प्रबंधक मुफ्ती अब्दुल समद ने बताया कि सुबह छात्रों की हाजरी लेने के दौरान समीर नाम का छात्र अनुपस्थित पाया गया। तब उन्हें छात्र के भाग जाने की जानकारी हुई। वह अपने स्तर से भी छात्र की खोज कर रहे हैं।