फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत छह लोगों ने खाया जहर, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत छह लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के करहराखुर्द गांव निवासी चंदी देवी (40) का शनिवार की दोपहर पति शिवसहाय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। इसी तरह बरदा खरेला निवासी हरी सिंह (50), सिजहरही निवासी मान सिंह (45), कुलपहाड़ निवासी प्रभा (22), मकरबई निवासी रम्मू (24) व बेलाताल निवासी राधेलाल (45) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें