फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क हादसों में युवक समेत छह लोग घायल हो गए। जिले की सीमा से सटे जनपद छतरपुर के अलीपुरा गांव निवासी शत्रुघन (43) शनिवार की दोपहर किसी कार्य से महोबा आ रहा था।
विज्ञापन


कानपुर-सागर हाईवे पर कैमाहा के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह बजरिया निवासी साबरा, बछेछरकलां निवासी सावित्री, महुआबांध निवासी सत्यम, पिपरामाफ निवासी श्याम बाई व मिरतला निवासी रामसेवक अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शत्रुघन की हालत नाजुक होने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें