महोबा। डांडिया कार्यक्रम में बच्चियों के नृत्य करने पर इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बबलू पठान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 13 अक्तूबर को मां चंडिका उत्सव समिति ने डांडिया कार्यक्रम कराया था। इसमें महिलाओं और बच्चियों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया था। आरोप है कि गांधीनगर निवासी बबलू पठान ने 15 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर बच्चियों के नृत्य को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्क्रीन शॉट वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज रावत ने शहर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पणी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।