फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना जरिया के इटैलिया बाजा गांव निवासी भानु (45) किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मोहल्ला हवेली दरवाजा निवासी रमेश (35) किसी कार्य से बाइक से लवकुश नगर तिराहा जा रहा था। रास्ते में एकाएक आए अन्ना जानवर से बचने के चक्कर में वह घायल हो गया। इसी तरह जवाहर नगर कबरई निवासी बाबूलाल (28), कांशीराम कॉलोनी निवासी संतोष कुमार (40), राठ रोड निवासी मुस्कान (09) व पठारी कुलपहाड़ निवासी नरेंद्र पाल (40) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें