चरखारी (महोबा)। सदर बाजार की आधा सैकड़ा महिलाएं उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। पेयजल आपूर्ति न होने से जल संस्थान के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
शुक्रवार को सदर बाजार की महिलाओं ने पेयजल की समस्या के निस्तारण को लेकर एसडीएम से गुहार लगाई। बताया कि पाइप लाइन से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी और तपिश के चलते पानी के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। एसडीएम ने बताया कि जल संस्थान के लोगों से पानी की समस्या समाधान करने का प्रयास करेंगे। वहीं हटवारा मोहल्ले के लोगों ने भी पानी की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी से शिकायत की है।