फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश से लबालब हुए जनपद के छह बांध, बढ़ाई गई निगरानी

विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 01 परिचय-अपनी भंडारण क्षमता के करीब पहुंचा यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बा
विज्ञापन
= प्रत्येक दो-दो घंटों के अंतराल में हो रही जलस्तर की नाप
विज्ञापन

फोटो 29 एमएएचपी 01 परिचय-अपनी भंडारण क्षमता के करीब पहुंचा यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर। लगातार हो रही बारिश जनपद के बांधों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जिले के छह बांध पानी से लबालब हो गए हैं। ऐसे में बांध की निगरानी बढ़ा दी गई है। सिंचाई विभाग की ओर से बांधों में स्थापित की गईं बाढ़ नियंत्रण चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। हर दो-दो घंटे के अंतराल में बांधों के जलस्तर की नाप कराई जा रही है।
विज्ञापन

मानसून सत्र के दौरान माह अगस्त बारिश के दृष्टिकोण से बेहतर रहा। इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में जिले के अर्जुन, कबरई, चंद्रावल, उर्मिल, लहचूरा आदि बांधों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब है जबकि उर्मिल बांध अपने अधिकतम भंडारण क्षमता से महज दो मीटर दूर है। तहसील चरखारी में स्थित अर्जुन बांध अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता से करीब पहुंच गया है जबकि कबरई बांध में भी पानी अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता से करीब है। ऐसे में बांधों में इस समय चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग पूरी तरह सक्रिय है और बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। उधर, मौदहा बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता विनय कुमार का कहना है कि कबरई बांध को इस बार पूरी भंडारण क्षमता के साथ भरा जा रहा है। अन्य बांधों में भी पर्याप्त पानी आ गया है। लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन



बांधों का जलस्तर मीटर में
बांध-न्यूनतम-अधिकतम-वर्तमान
अर्जुन-167.64-176.17-175.96
चंद्रावल-146.91-152.40-151.21
कबरई-149.04-159.00-158.85
मझगवां-217.01-224.33-222.23
उर्मिल-228.30-237.43-235.50
लहचूरा- 179.83-182.30-182.30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें