महोबा। गुुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि पर्वत के सुंदरीकरण को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। दिल्ली से आए रोपवे कंसल्टेंट व लखनऊ के वास्तुविद ने निरीक्षण कर साइट प्लान तैयार किया है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा वन व पर्यटन विभाग की टीम के साथ गोरखगिरि पहाड़ का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जनपद में विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं। गोखरगिरि पहाड़ को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है। इसके विकास की कार्ययोजना भेज दी गई है जल्द ही यहां पर्यटन विकास के क्षेत्र में कई कार्य होंगे। इनमें से परिक्रमा पथ, रोपवे, संजीवनी उपवन आदि प्रमुख होंगे। शुक्रवार को दिल्ली से आए रोपवे कंसल्टेंट कमांडर आलोक शर्मा एवं लखनऊ के वास्तुविद (आर्किटेक्ट) राहुल जादौन द्वारा साइट प्लान की तैयारी हेतु निरीक्षण किया गया। डीएम ने बताया कि अभी साइट देखने का कार्य किया जा रहा है जल्द ही इसे
समन्वय बैठाकर करें पैमाइश
जिलाधिकारी ने डीएफओ संजय कुमार मल्ल और एफआरओ आर के यादव को निर्देश दिए गए कि राजस्व विभाग से मिलकर वन विभाग की जमीन की पैमाइश करा लें, ताकि निर्माण कार्य शुरू होने के समय किसी भी प्रकार की समस्या न आये। सदर एसडीएम मो. अवेश को निर्देशित किया गया कि वन विभाग की जगह का शीघ्र चिंहाकन कराना सुनिश्चित करें।