फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र

विज्ञापन
भाईदूज पर भाई का तिलक करती बहन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। दिवाली के दूसरे दिन मंगलवार को भाईदूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह महिलाओं ने पहले घरों में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर अटूट स्नेह और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले भर में भाईदूज पूजा की धूम रही। सुबह से ही महिलाएं गोबर के भगवान बनाकर पूजा की तैयारी में लग गईं। भाईदूज पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद बहनों ने भाइयों को तिलक कर मुंह मीठा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जो बहने किसी कारण से भाइयों के घर नहीं पहुंच सकी। वहां भाइयों ने पहुंचकर तिलक कराया और बहनों को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें