फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लालच में बहन ने भाईयों के अपहरण का दर्ज कराया था मुकदमा

विज्ञापन
मामले की जानकारी देते दोनों भाई - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में आधा दर्जन ग्रामीणों पर छह माह पूर्व दर्ज कराए गए अपहरण के मामले का पर्दाफाश हो गया है। जमीन के लालच में बहन ने भाइयों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरियाणा में मजदूरी कर रहे दोनों भाइयों ने कोतवाली चरखारी पहुुंच पूरा मामला बताया। पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गुढ़ा निवासी लक्ष्मी पुत्री राधेश्याम तिवारी ने अपने भाई सत्येंद्र व पुष्पेंद्र के अपहरण का आरोप लगाया था। 16 जून 2019 को गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बहन का आरोप था कि जमीन का पैसा हड़पऩे के लिये दोनों भाइयों का अपहरण किया गया है।
रविवार को दोनों भाई सतेंद्र व पुष्पेंद्र ने कोतवाली चरखारी पहुंच स्वयं के सही सलामत होने का हवाला दिया। बताया कि वह अपनी जमीन 12 वर्ष पहले ही बेच चुके हैं। काफी समय बीत जाने के बाद वह गांव में रह रही मां से मिलने आए थे। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में लक्ष्मी पुत्री राधेश्याम के खिलाफ धारा 182 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें