फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: श्याम चूड़ी बेचने आया... गीत पर जमकर थिरके भक्त

Sat, 27 Sep 2025 08:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 22 परिचय-श्याम चूड़ी बेचने आया गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऊदल चौक में सजे दुर्गा पंडाल में बृहस्पतिवार की रात जगराता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राधा-कृष्ण के नृत्य, मसाने की होली के साथ अनेक झांकियों ने सभी का दिल जीत लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या दर्शक भक्तिगीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

जगराता कार्यक्रम में इशू तिलकधारी पार्टी मथुरा के कलाकारों ने राम दरबार की झांकी बनाई तो लोग भगवान राम की स्तुति करने लगे। राममय माहौल के बीच कलाकारों ने काली माता, शेर में सवार माता के रूप और भक्तिगीतों पर जमकर नृत्य किया। सिंदूरी हनुमान की प्रस्तुति को लोगों ने जमकर सराहा। भगवान नरसिंह के भक्त प्रहलाद पर कृपा करने के प्रसंग की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। मसाने की होली की प्रस्तुति भी खूब सराही गई। कार्यक्रम के दौरान श्याम चूड़ी बेचने आया और बरसाने की राधा गीत पर राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने जब नृत्य प्रस्तुत दिया तो पूरे पंडाल में बैठे भक्त थिरकने को मजबूर हो गए। भक्ति के माहौल में देवी मां के गीतों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। इस मौके पर नीरज रावत, निधि रावत, मयंक तिवारी, विवेक मिश्रा, राजुल मिश्रा, कृष्ण कुमार पुरवार, रवि कुमार पुरवार, पूजा पुरवार, मनोज परिहार, अमर सिंधी आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो 26 एमएएचपी 22 परिचय-श्याम चूड़ी बेचने आया गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

फोटो 26 एमएएचपी 22 परिचय-श्याम चूड़ी बेचने आया गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें