फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: मंदिरों में भजन-कीर्तन व शंख ध्वनि के बीच गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
दीपक जलाकर खुशी मनाते युवा - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन और शिलान्यास होने के कारण जिलेभर में मंदिरों और घरों में सुंदरकांड, भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ की गूंज से समूचा जिला भक्तिमय हो गया। सुबह से मंदिरों में शुरू हुआ हवन-पूजन का कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा। इस दौरान शंखध्वनि के बीच जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अपील पर मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इसके बाद भजन-कीर्तन और हवन-यज्ञ का कार्यक्रम चला, जिससे भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। घरों और मंदिरों में शाम को बिजली की आकर्षक लाइटों के साथ मोमबत्ती और दीप प्रजज्वलित किए गए। इससे चारों तरफ शहर जगमगा उठा।
रोडवेज स्थित बड़े हनुमान मंदिर, बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, बड़ी चंद्रिका मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। बजरंग चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी अयोध्या कांड के प्रमुख अंशों का पाठ हुआ। दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक शिवकुमार गोस्वामी, पीएन द्विवेदी, अशोक शुक्ला, ऋषभ उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार श्रीनगर के मंदिरों में सुंदरकांड, रामायण कांड, हनुमान चालीसा पढ़ा गया और इसके बाद यज्ञ कार्यक्रम चलते रहे। रामभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने घर-घर में भगवाध्वज फहराया। स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मंदिरों में शाम सात बजे दीपदान किया। बड़ी भवानी मंदिर, गिरिंदा हनुमान मंदिर में सुबह से शाम तक भजन कीर्तन चलते रहे। इस मौके पर अनिल शुक्ला, पवन तिवारी व आशीष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें