फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 800 मीटर दौड़ में शोभरन विजयी

Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गईं। इस दौरान अलग-अलग टोलियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दीं।
विज्ञापन

पाॅलिटेक्निक के खेल मैदान में आयोजित बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में वीरबल ने बाजी मारी रजनीकांत दूसरे और विवेक तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आस्था पहले, प्रज्ञा दूसरे व प्रियंका राव तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक बालक वर्ग में आयुष वर्मा प्रथम, रजनीकांत द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रज्ञा पहले, विशाखा दूसरे व खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शिवम ने बाजी मारी जबकि शोभरन दूसरे और विकास तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, शिल्पी द्वितीय व संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में शोभरन पहले, शिवम दूसरे और सुमित शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सोलो सांग में राजकुमार पांडेय अव्वल रहे। वहीं वसुंधरा को दूसरा व ओम शर्मा को तीसरा स्थान मिला। सोलो डांस में पलक पहले, विशाखा दूसरे और सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में रोनक व विपक्ष में मनदीप चौहान विजेता रहे।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष शुक्ला, खेल अधिकारी राहुल सिंह, खेल प्रभारी नितेश गुप्ता, नाजनीन खान, चंद्रकांत, प्रशांत, मोहन, दिव्या, पूजा कुमारी, रामसहोदर, योगेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें