फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिवम और सीएससी क्लब ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 17 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के कुरेले मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिनमें शिवम व सीएससी क्लब ने जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पहला मुकाबला शिवम क्लब और रणवीर क्लब के मध्य खेला गया। शिवम क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रणवीर क्लब की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 70 रन ही बना सकी। इससे शिवम क्लब ने यह मुकाबला 21 रन से अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला अरविंद क्लब और सीएससी क्लब के बीच हुआ।
अरविंद क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाब में सीएससी क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे सीएससी क्लब आठ विकेट से जीती। मैच में अंपायर की भूमिका अभिजीत सिंह और माजिद ने निभाई जबकि छेदीलाल स्कोरर व शिवम यादव कमेंटेटर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें