महोबा। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों ने सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा। इसमें समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, महामंत्री मुन्नालाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने नगर शिक्षा अधिकारी अंकित सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि समस्याओं का समाधान न होने से वह परेशान हैं।
उन्होंने अध्यादेश के माध्यम से शिक्षा मित्रों को दोबारा सहायक अध्यापक के पद पर तैनात करने, इस प्रक्रिया के पूरी होने तक 12 माह का समान वेतन देने, महिला शिक्षा मित्रों को उनकी ससुराल के जिलों के विद्यालयों में स्थानांतरित करने, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा व आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। (संवाद)