फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी दौड़ में शंकर ने मारी बाजी

Sat, 16 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिहुलिया के हनुमान मंदिर स्थल पर आयोजित बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में पाठा के किसान शंकर सिंह की बैलगाड़ी सबसे तेज दौड़ी। प्रतियोगिता में  एक दर्जन सें अधिक प्रतिभागियों में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चरखारी के यदुवंशी ग्रेनाइट मैदान पर दिहुलिया हनुमान मंदिर की परंपरा से जुड़े बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक दर्जन से अधिक बैलगाड़ियों  को तीन भागों में विभाजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने  बैल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर बैलगाड़ी दौड़ की शुरूआत कराई। प्रतियोगिता में पाठा के शंकर सिंह को प्रथम रिवई के श्रीपाल को द्वितीय व गहरौली हमीरपुर के देवसिंह  को तीसरा पुरस्कार मिला।  मुख्य अतिथि के साथ समाजसेवी अशोक महराज, चौकी प्रभारी सुनील गोयल ने संयुक्त रूप से विजेता को कलर टीवी उपविजेता को साइकिल और तृतीय विजेता को कूलर देकर प्रोत्साहित किया। इसके अलावा विजेताओं को पशुओं का खाद्यान्न भी दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बैलगाड़ी दौड़ प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें