फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू पहलवान ने राजकुमार को किया चित

Sat, 16 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व के मौके पर ग्राम अकटोहा में अर्जुन बांध मैदान पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में बाहर से आए पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। दंगल का उद्घाटन ग्राम प्रधान अरविंद राजपूत व समाजसेवी अशोक त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर काराया।
विज्ञापन

ग्राम पटकुहा में शुक्रवार को अर्जुन बांध स्थित मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में  राजू पहलवान कौशांबी ने कन्नौज के राजकुमार पहलवान को घोड़ा पछाड़ मारकर चित कर दिया। दूसरे मुकाबला वीरपाल महोबा और संजय पहलवान के बीच हुआ जिसमें वीरपाल ने संजय को धूल चटा दी। तीसरा मुकाबला अकटोंहा के राकेश और कुलपहाड़ के दिनेश के बीच हुआ। जिसमें राकेश ने दिनेश को पटकनी दे दी। चौथा मुकाबला कौशल महोबा और कमलेश गोरखपुर के बीच दस मिनट तक चला लेकिन दोनों एक दूसरे को मात नहीं दे सके और मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने भी अपने अपने दांव पेंच दिखाए।  तीन घंटे तक चले दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने शिरकत कर दर्शकों का मनोरंजन  किया। दंगल में एक दर्जन से भी ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल देखने आए लोगों ने अर्जुन बांध पर लगे मेले का भी आनंद लिया। इस मौके पर बीटीसी सदस्य गौतम, प्रधान लखन नायक और भारी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें