फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक महिला की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के रावबाग निवासी अनीस (30) शुक्रवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में सूपा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं कलक्ट्रेट कॉलोनी निवासी सुनील (34) गुरुवार की देर रात घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। इसी तरह सलारपुर गांव निवासी परमलाल (45), पसवारा निवासी अनामिका (44), मोहारी निवासी फूलवती (60), बजरंग चौक निवासी अभिषेक (29) व नयापुरा नैैकाना निवासी राजाबाई (43) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अनामिका की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें