फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगा जान दी

Fri, 13 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अजनर के खिरियाकला गांव में छेड़खानी से क्षुब्ध किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने लापरवाही के आरोप में अजनर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


 
थाना अजनर के खिरियाकला गांव निवासी फातमा (16) गुरुवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। इस दौरान गांव निवासी विजय राजपूत ने उससे छेड़खानी कर दी। किशोरी ने घर लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी दी ।


किशोरी के पिता ने थाना अजनर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच किशोरी ने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।  पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद, अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश मयफोर्स गांव में पहुंचे। कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में अजनर के थानाध्यक्ष राजीव यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पास्को अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें