फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के पचास फीसदी आए नतीजे

Sun, 01 Nov 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कबरई के ग्राम दमौरा प्रथम से छत्रपाल यादव र्निविरोध चुने गए। इसी गांव के द्वितीय वार्ड से हर्ष कुमार पाल ने 507 मत पाकर कुंभकरण यादव को 238 मतों से हराया। पसवारा प्रथम में हरिश्चचंद्र गुप्ता ने राजाभैया पाल को 59 मतों से हराया।
विज्ञापन


पसवारा द्वितीय से रामकरण ने जयकरन को 153 वोटों से पराजित किया। पचपहरा से चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा ने गयाप्रसाद यादव को 156 वोटों से हराया। शाहपहाड़ी से शिवशंकर अनुरागी जीते। ग्राम मकरबई प्रथम से दिनेश, मकरवई द्वितीय से शांतिदेवी और ग्रामा धरौन से जयहिंद वर्मा विजयी रहे।

विकासखंड जैतपुर के ग्राम बिजौरी से शीलादेवी, बुधवारा से भारत सिंह, खमा से छोटेलाल, अजनर से भूरी, जैतपुर वार्ड नंबर एक व दो से लोकेंद्र, वार्ड तीन व चार से मुंशी, वार्ड पांच व छह से बालमुकुंद, वार्ड सात व आठ से रचना, वार्ड नौ व दस से राजू, 11 व 12 से यासमीन, 13 व 14 से रामचरन, वार्ड 15 से राजेंद्र बनाफर, थुरट से रामेश्वर श्रीवास विजयी हुए।
विज्ञापन

 
 विकासखंड चरखारी में विजयी हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों में बमरारा के उमाशंकर ने 323 वोट पाकर रमेश को आठ मतों से हराया। गुढ़ा प्रथम में धरम राजपूत ने 265 मत पाकर रामजीवन राजपूत को छह मतों से हराया। गौरहारी वार्ड नंबर 26 से सुखवती ने 457 मत पाकर 220 वोट से हरप्रसाद को पराजित किया।

गौरहारी वार्ड 25 से नरेश कुमार, गौरहारी वार्ड 24 से गुलाब सिंह राजपूत विजयी हुए। रिवई सीट से सत्येंद्र यादव, रिवई द्वितीय वार्ड से राजकुमारी विजयी रही। सूपा प्रथम से चंदा देवी, बम्हौरी कला प्रथम से रामकिशुन, बसौठ से वरुण गुरुदेव, बृजपुर से संतोष कुमार ने बाजी मारी। सूपा तृतीय से सीतादेवी, बारी से रामबाबू यादव, गुढ़ा द्वितीय से धर्मेंद्र सक्सेना विजयी रहे।

विकासखंड पनवाडी के ग्राम भरवारा वार्ड पांच से अनीता राजपूत, भरवारा वार्ड छह से मातादीन, ग्राम पहाड़िया से रजनी, ग्राम किल्हौवा से चरण सिंह, ग्राम तेइया से रामलाल, पनवाड़ी वार्ड नंबर 11 व 12 से संतोष कुमार, पनवाड़ी एक व दो से कामता प्रसाद, वार्ड तीन व चार से समीम।

और कनकुआं से महिपाल सिंह, महोबकंठ से अभिषेक पटेल, दुलारा से सुनील, लुहर से राजाबेटी, नगाराघाट से अंजनी, धवार से जयप्रकाश नायक, नकरा से पुष्पादेवी, नकरा द्वितीय से जगदीशचंद्र यादव, चुरारी से कल्लू अहिरवार विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें