फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नई औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग से होगी बिजली की व्यवस्था

Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में नई औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग से बिजली की व्यवस्था की जाएगी। डीएम गजल भारद्वाज ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को डिपॉजिट स्कीम के तहत एस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए हैं ताकि, रैपुरा में स्थापित हो रहीं नई औद्योगिक इकाइयों को भरपूर बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास पर चर्चा हुई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति पर जोर दिया गया। महोबा से कबरई के बीच बन रही एनएचएआई की सड़क, जनपद में अवैध उप खनिजों के परिवहन को रोकने व कबरई कस्बे में पानी की समस्या से संबंधित मुद्दे भी गूंजे।
डीएम ने महोबा-कबरई रोड को लेकर नियमानुसार कार्रवाई के लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक छतरपुर को निर्देश दिए। कहा कि खनिज चौकियों पर चेकिंग के लिए कार्यरत कार्मिकों की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। कबरई में पेयजल समस्या को लेकर एडीएम नमामि गंगे के साथ समन्वय करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) से कार्य करने के लिए अलग से बैठक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह, एसडीएम कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें