फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव और अकाउंटेंट के निलंबन की संस्तुति

Mon, 22 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। सोमवार को डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता और भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन ने क्षेत्र में छापामारी की। अधिकारियों ने सबसे पहले साधन सहकारी समिति श्रीनगर के खाद गोदाम में छापा मारा। जहां सचिव माताबदन मिश्रा और अकाउंटेंट रविंद्र पाठक ताला डालकर गायब मिले ।
विज्ञापन

 आधा घंटे बाद सचिव और अकाउंटेंट के को-ऑपरेटिव बैंक में होने की जानकारी मिली। एसडीएम और बीएसए ने बैंक में पहुंचकर सचिव से खाद के वितरण और स्टाक के बारे में जानकारी की। सचिव ने बताया कि गोदाम में 126 बोरी यूरिया खाद है। लेकिन खाद प्रभारी के न होने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। एसडीएम ने सचिव और अकाउंटेंट के निलंबन की संस्तुति की है। उधर को-ऑपरेटिव बैंक में ही मौजूद साधन सहकारी समिति भंडरा के सचिव कृष्णदत्त सुल्लेरे से भी एसडीएम ने पूछताछ की।
जिस पर सचिव ने बताया कि पुलिस बल की मौजूदगी के बिना खाद नहीं बट सकती। एसडीएम सचिव और अकाउंटेंट को गाड़ी में बैठाकर भंडरा ले गए और अपनी मौजूदगी में 290 बोरी यूरिया खाद किसानों को बंटवाई। इसके साथ ही बैंक में ही साधन सहकारी समिति लुहेड़ी के सचिव से यूरिया के बारे में पूछताछ की। जिस पर सचिव ने खाद की उपलब्धता से इन्कार किया। इस पर एआर को-ऑपरेटिव से पूछने पर समिति को 500 बोरी खाद भेजे जाने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने सचिव को एक भी बोरी ब्लैक करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी।  अभियान से सहकारी समितियाें  के कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

दुकान में ताला डालकर फरार हुआ दुकानदार
डीएम के आदेश पर पहुंचे एसडीएम और बीएसए ने सहकारी समितियों के साथ-साथ प्राइवेट दुकानों में भी छापा मारा। सबसे पहले एसडीएम ने कस्बे के गुप्ता खाद भंडार में छापा मारा। लेकिन अधिकारियों के आने की सूचना मिलने से दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया। इसके बाद एसडीएम व बीएसए  पूजा खाद एजेंसी में पहुुंचे। जहां स्टॉक में 13 बोरी खाद कम पाई गई। दुकानदार संजय गुप्ता ने बताया कि 13 बोरियों की फुटकर बिक्री कर दी गई है। जिसे अभी तक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया है। एसडीएम ने दुकान का रजिस्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें