भरवारा प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड पनवाड़ी की साधन सहकारी समिति में महज 280 बोरी यूरिया खाद होने और किसानों की संख्या ज्यादा होने से सचिव द्वारा तीन दिन से खाद का वितरण नहीं किया जा रहा था। इससे नाराज भरवारा, चुरारी, महुआ, सतारी, रिछा, पठारी, चारुवा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवाें के किसानों ने सुबह 11 बजे झांसी - मिर्जापुर हाइवे स्थित भरवारा बस स्टैंड पर पत्थर और लकड़ी डालकर हाईवे जाम कर दिया। किसानों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
हाईवे जाम होने से महोबा से पनवाड़ी, राठ, हरपालपुर, उरई, झांसी, ग्वालियर जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। किसानों द्वारा हाईवे जाम करने की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने एसडीएम की एक नहीं सुनी और खाद की मांग पर अड़ गए।
जिससे एसडीएम ने साधन सहकारी समिति भरवारा के सचिव कुंजबिहारी गुप्ता को बुलाकर खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने किसानों को दो दिन के अंदर खाद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन देकर किसान को शांत किया। साढ़े तीन घंटे तक लगे जाम से वाहनों में सवार यात्री ठंड में ठिठुरते रहे।
उध्ार पालीटेक्निक में एक सप्ताह पहले प्रथम वर्ष के छात्र द्वारा बाहरी छात्राें के साथ मिलकर तृतीय वर्ष के छात्र की पिटाई से उपजा विवाद शांत नहीं हो रहा है। मामले में पक्षपात का आरोप लगाते हुए छात्र प्रधानाचार्य को हटाए जाने की मांग पर अड़ गए हैं। 19 दिसंबर को हंगामा करने के बाद छात्रों ने सोमवार को पॉलीटेक्निक परिसर में प्रधानाचार्य के विरुद्घ जमकर हंमामा किया। छात्रों ने नारेबाजी कर कक्षाओं का बहिष्कार किया।
छात्र की पिटाई से उपजे विवाद और जूनियर व सीनियर गुटाें में बंट जाने के चलते एक सप्ताह से पालीटेक्निक में शिक्षण कार्य प्रभावित है। छात्राें का कहना है कि मामले में जूनियर छात्राें की गलती होने के बावजूद दोषी छात्राें के विरुद्ध प्रधानाचार्य द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। छात्राें ने प्रधानाचार्य पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की। छात्रों ने मामला पालीटेक्निक के जेडी तक न पहुंचने और प्रधानाचार्य को न हटाए जाने तक छात्रों ने कक्षाआें का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। मामले में प्रधानाचार्य पीसी वर्मा से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन फोन रिसीव न होने के कारण बात नहीं हो सकी।