फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: इंटरनेट पर सर्च किया बैंक का नंबर और 4.29 लाख की हो गई ठगी

Thu, 02 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बीमा का क्लेम पाने के लिए इंटरनेट पर एसबीआई का हेल्पलाइन नंबर सर्च करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसके साथ चार लाख से अधिक रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन

शहर के भटीपुरा निवासी पुष्पेंद्र प्रजापति ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में एक बीमा चल रहा था। इस बीमा की धनराशि वापस पाने के लिए वह मार्च माह में बैंक का हेल्पलाइन नंबर इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति का कॉल उनके पास आया और उसने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने बीमा की धनराशि वापस कराने का आश्वासन देकर 25 मार्च को 27 हजार 200 रुपये, 27 मार्च को 56 हजार 350 रुपये, 28 मार्च को 80 हजार रुपये, दो अप्रैल को 45 हजार रुपये, तीन अप्रैल को 56 हजार रुपये और सात अप्रैल को एक लाख 65 हजार रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए।
कुल चार लाख 29 हजार 535 रुपये की ठगी की शिकायत पुष्पेंद्र ने पोर्टल पर की तो उनके बैंक खाते का एक लाख 40 रुपये होल्ड हो गया। कोर्ट के माध्यम से एक लाख 22 हजार रुपये उन्होंने अपने बैंक खाते में वापस पा लिया। शेष बची धनराशि को पाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष फहीम अख्तर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें