फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सर्दी के बढ़ते प्रकोप व शीतलहर के चलते सभी स्कूल शुक्रवार से बदले हुए समय से खुलेंगे। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार से जिले के सभी परिषदीय, शासकीय, अर्ध शासकीय, निजी व सीबीएसई स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को भी शीतलहर जारी रही। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें