फोटो 06 एमएएचपी 12 परिचय-दंगल में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
- फोटो : 1
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत ननौरा में चल रहे सात दिवसीय मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पहलवानों ने दावपेच दिखाए। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। राजस्थान की सरिता ने कानपुर की खुशी को पटकनी देकर कुश्ती जीती।
दंगल का शुभारंभ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव ने फीता काटकर और पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। बांदा के विवेक व उत्तराखंड के राजू के बीच हुई कुश्ती कांटे की रही। दस मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद विवेक ने जीत दर्ज की। उन्नाव के विपिन पहलवान ने नोएडा के विशाल को एक ही दांव में चित कर दिया। अन्य मुकाबलों में फिरोजाबाद के लवकुश पहलवान ने बांदा के नीरज को हराया। इसके अलावा चार कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल सिंह पटेल, अंकित पटेल, बृजमोहन पटेल समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।