फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप, हाईवे जाम

विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 13 परिचय-हाईवे पर गुढ़ा मोड़ के पास जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के बन्नी गांव में छह दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कानपुर-सागर हाईवे पर गुढ़ा मोड़ के पास जाम लगा दिया। शाम सात बजे से रात नौ बजे तक हाईवे जाम रहने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अपर एसपी व सीओ ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाम खुल सका।
विज्ञापन

बन्नी गांव के बरमपुरवा मजरा निवासी बरदानी प्रजापति का बेटा रवि (21) एक फरवरी की रात लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे और पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी। पुलिस छानबीन कर रही थी। शुक्रवार को गांव के रामस्वरूप के खेत में बने तालाब में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त रवि के रूप में हुई। परिजनों ने रवि की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया। शाम करीब सात बजे आक्रोशित परिजन व ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और गुढ़ा मोड़ के पास जाम लगा दिया। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। एक दिन पहले ही उन्हें छोड़ दिया गया। बेटे की हत्या की गई है। जाम की सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। तब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। अपर एसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

फोटो 06 एमएएचपी 13 परिचय-हाईवे पर गुढ़ा मोड़ के पास जाम लगाए परिजन व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें