शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में कला पर्व का आयोजन हुआ। जिसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने किया। लोक नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर ने पहला और शिशु शिक्षा निकेतन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, शास्त्रीय गायन, तबला वादन, भाव नृत्य, लोकगीत, नाटक आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शिशु वर्ग लोक नृत्य में सरस्वती शिशु मंदिर चरखारी ने पहला स्थान पाया। देवगीत में सत्यम सिंह ने प्रथम, कुमारी नंनदी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में मुस्कान प्रजापति प्रथम, हरिओम गुप्ता दूसरे व उर्वशी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में अंजली शुक्ला ने प्रथम, पुष्पेंद्र ने द्वितीय व अंकुर तीसरे स्थान रहे।
काव्य पाठ में भावना पाठक अव्वल रहीं। लोग गीत में सोनिया त्रिपाठी ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय व आदर्श रैकवार ने तीसरा स्थान हासिल किया। भजन प्रतियोगिता में भूमि प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय व अमित कुमारी ने तीसरा स्थान पाया।
कार्यक्रम में हनुमंत प्रसाद पाराशर, जग प्रसाद तिवारी, अनिल प्रभा अवस्थी, मनोरमा राजपूत, संतोष द्विवेदी, रचना द्विवेदी, पूनम पाल, प्रधानाचार्या वीना तिवारी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, शिशु शिक्षा निकेतन, सरस्वती शिशु मंदिर चरखारी, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।