फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
Roadways bus collided with tree, accident avoided - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राठ डिपो की रोडवेज बस का आफतपुरा गांव के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान बस संकेतक से टकराते हुए पेड़ से टकरा गई। बस की चपेट में आने से एक श्रमिक घायल हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

राठ डिपो की परिवहन बस राठ से सवारियां भरकर महोबा आ रही थी। दोपहर के समय हाईवे में अचानक बस का ब्रेेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से चालक शाहिद घबरा गया और सवारियां सहम गई। तेज गति से जा रही बस संकेतक से टकराकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। श्रमिक विनय निवासी पहाड़ी बस की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे सीएचसी पहुंचाया गया। बस चालक को राहगीरों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ब्लॉक जैतपुर के लमौरा गांव निवासी अवधेश नायक रविवार की सुबह बाइक से कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। अजनर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी तरह आजाद नगर कबरई निवासी स्वतंत्र तिवारी , जरिया निवासी रितिक, शाहपहाड़ी निवासी प्रमोद, नौगांव निवासी बालादीन, अकौना राठ निवासी सुगर सिंह व हमीरपुर चुंगी निवासी नीलम अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें