फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दलदल, परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। विकासखंड कबरई की इलाही पुरवा के भगत का डेरा को जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। इससे आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण कीचड़ में फिसल कर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने शनिवार को दलदल युक्त सड़क पर प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की।
भगत का डेरा निवासी अवधेश, राजेंद्र, सुंदरिया, रामजानकी, राजन समेत 24 से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि ग्योड़ी मुख्य मार्ग से 500 मीटर अंदर गांव स्थित है। यहां के करीब 25 बच्चे परिषदीय विद्यालय व इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए खन्ना आते-जाते हैं। गांव के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। चार मीटर की चौड़ी पगडंडी में बारिश से कीचड़ व दलदल के साथ जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क इतनी खराब है कि बीमार होने पर बुजुर्गों और प्रसूताओं को मुख्य मार्ग तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि पंचायत की क्षमता के अनुसार सड़क होगी तो निर्माण कराया जाएगा। क्षमता से बाहर की सड़क होने पर लोक निर्माण विभाग व जिला पंचायत की ओर से निर्माण कराया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें