फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व पर सिख समाज की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर शहर की सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आकर्षक लाइटों की जगमगाहट के बीच शोभायात्रा में सिखों की मार्शल आर्ट का प्रदर्शन बच्चों की ओर से किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से गतका, तलवारबाजी, गोला चलाना आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारे में 10 जनवरी से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। सुबह प्रतिदिन शहर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मंगलवार को गुरुद्वारे में कवि दरबार व ज्ञानी मनमोहन कोटा राजस्थान ने शबद कीर्तन किया। सेवक अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे से अखंड पाठ साहब की समाप्ति होगी। इसके बाद सुबह दस से दोपहर एक बजे तक कीर्तन, प्रवचन, पुष्पांजलि व अरदास का होगी। जबकि दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो आल्हा चौक, ऊदल चौक, होते हुए शहरभर में निकलेगा। उधर, तीन बजे से गुरुद्वारे में लंगर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें